Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है और नशे पर राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दल इसको लेकर हमलवार है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने इसको लेकर विपक्ष पर पलटवार किया है और राजनीतिक दलों को नशे पर राजनीति करने के बजाय नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की नसीहत दी है। 

राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे को लेकर अलार्मिंग स्थिति पैदा हो गई है और प्रदेश के गांव स्तर तक नशा खासकर चिट्टा तस्करों ने अपना जाल बिछा दिया है, जिसके चलते आए दिन युवा मौत का ग्रास बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस विभाग इसको लेकर कार्रवाई कर रहा है और आए दिन नशे के तस्करों को पकड़ा जा रहा है, लेकिन निचले लेवल के तस्करों को पुलिस पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो नशे के बड़े तस्कर हैं जहां से सप्लाई होती है वहां पर दबिश दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा  तस्करी में कोई भी शामिल हो, उसे नहीं बख्शा जाना चाहिए।

कुलदीप राठौर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर भी पलटवार किया और कहा कि वह नशे के कारोबार को लेकर अपनी चिंता जाता रहे हैं लेकिन यह नशा हिमाचल में एक महीने या 1 साल में नहीं फैला है, बल्कि पिछले कई वर्षों से नशे का कारोबार चल रहा है। यदि नेता प्रतिपक्ष अपने कार्यकाल के दौरान ही इस पर सख्ती से पेश आते तो आज के समय में नशा ग्रामीण स्तरों तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि नशे पर राजनीतिक दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपना सहयोग देना चाहिए और अपने स्तर पर नशे के खिलाफ सभी को अभियान चलाना चाहिए सरकार भी महिला मंडल व अन्य स्थानों पर इसको लेकर जागरूकता अभियान शुरू करें ताकि आने वाली पीढ़ी को इस नशे के जाल से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो यदि वे नशे के कारोबार में संकलित है उन्हें नहीं बक्शा जाना चाहिए।

उधर, दिल्ली में कांग्रेस को मिली हार को लेकर कुलदीप राठौर ने कहा कि दिल्ली के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए हैं आलाकमान  इसको लेकर गंभीर है और हार को लेकर चिंतन हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है यदि संगठन मजबूत नहीं है तो चुनाव नहीं जीते जा सकते हैं। दिल्ली में लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति रोष था और दिल्ली में भाजपा नहीं जीती है, बल्कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *