Spread the love

कुल्लू। कुल्लू के प्रसिद्ध ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। 

अपने संबोधन में कुलदीप पठानिया ने कुल्लू जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हुए विकास कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि कौशल विकास योजना के तहत 2691 लाभार्थियों को 1.78 करोड़ रुपये की राशि भत्तों के रूप में प्रदान की गई। बेरोजगार भत्ता योजना के तहत 1809 लाभार्थियों को 1.95 करोड़ रुपये वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना में 36,051 लाभार्थियों को 38.26 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया। वहीं, आयुष्मान भारत योजना नें 27,208 लाभार्थियों को 29.35 करोड़ रुपये का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि उद्यान विकास में बागवानों के लिए हेलनेट, टिलर, स्प्रेयर की खरीद के लिए 4.7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पेयजल और सिंचाई पर 40 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 55,555 लाभार्थियों को 70.98 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। 

पठानिया ने आपदा राहत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्ष बागीपुल, समेज में बादल फटने के कारण कुल्लू जिला के (जाओं, बागीपुल, निरमण्ड) के आपदा प्रभावितों के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज दिया। 34 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त, प्रभावितों को कुल 2 करोड़ 38 लाख की राशि, 18 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, प्रभावितों को कुल 18 लाख की राशि, 1 दुकान, 13 किरायेदार प्रभावितों को कुल 7 लाख 50 हज़ार की राशि जारी की की गई। और 32 मवेशी शैड के नुकसान प्रभावितों को कुल 16 लाख की राशि, 93 मवेशी का नुकसान, प्रभावितों को कुल 5 लाख 58 हजार, कृषि व बागवानी भूमि 470 बीघा नुकसान प्रभावितों को कुल 47 लाख की राशि जारी की की गई। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 7 लाख 62 हज़ार रुपये, 34 राशन किट, 38 तिरपाल, 20 बर्तन किट, 30 बिस्तर, 25 स्वच्छता किट वितरित किए गए। खोज एवं बचाव अभियान में 1 जेसीबी, 1 एलएनटी, 120 एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस के जवान तैनात किये। कुल्लू जिला के उपमण्डल बंजार के तांदी गांव मे आग से प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया। 19 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त, प्रभावितों को कुल 81 लाख 70 हज़ार की राहत राशि जारी की गई। 2 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, प्रभावितों को कुल 3 लाख की राहत राशि, 06 गौशाला पूर्णतः क्षतिग्रस्त प्रभावितों को कुल 2 लाख की राहत राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भव्य परेड और मार्च पास्ट में भाग लिया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक कुल्लू, सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, पूर्व मंत्री ख़िमीराम शर्मा, उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन सहित विभिन्न अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *