Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गत दिनों कुल्लु घाटी के बंजार चुनाव क्षेत्र के तांदी गांव के भीषण अग्निपीड़ित परिवारों को  उनके घर के पुनः निर्माण के लिये सात सात लाख देने व छह महीने तक प्रत्येक परिवार को 5000 रुपए का आवास भत्ता देने के मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी आपदा से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हर सम्भव मदद देने के प्रति कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही  है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के हितों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश को कोई भी आर्थिक मदद केंद्र से नही मिल रही है बाबजूद इसके प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के विकास कार्यो को पूरा करने में कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। उन्होंने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई लाभ होने वाला नहीं। इसलिए उन्हें प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर सरकार को अपना सहयोग देना चाहिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *