Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 24 से 30 दिसंबर, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह जन-समस्याओं को सुनेंगे व जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 24 दिसंबर को सायं 4 बजे भावानगर पहुँचेंगे तथा रात्रि ठहराव फील्ड हॉस्टल भावानगर में करेंगे। 25 दिसंबर को वह प्रातः 11 बजे भावानगर फील्ड हॉस्टल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निचार की बैठक करेंगे, तथा सायं 3‌ बजे जेल भवन रिकांग पियो व राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्मीर (कल्पा) का उद्घाटन करेंगे।

कैबिनेट मंत्री 26 दिसंबर को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा उपायुक्त किन्नौर व जिला कल्याण अधिकारी साथ कल्याण समिति की आतंरिक बैठक करेंगे। 

27 दिसंबर 2024 को कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

28 दिसंबर 2024 को कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में 20 सूत्रीय कार्यक्रम बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा लाडा के सदस्य सचिव के साथ आतंरिक बैठक करेंगे।

30 दिसंबर 2024 को जगत सिंह नेगी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफनू का उद्घाटन करेंगे तथा कटगांव में आयोजित किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री जिला शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *