Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के साप्ताहिक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का शनिवार को समापन‌ हुआ। यह दीक्षा आरंभ कार्यक्रम एम.एड. सत्र 2024-26 के छात्रों के लिए किया गया था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 2 दिसंबर को हुआ था। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता अध्ययन और डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा विभाग प्रोफेसर संजय शर्मा रहे।

 प्रोफेसर संजय शर्मा ने दीक्षा आरंभ कार्यक्रम को यूजीसी द्वारा निर्देशित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। प्रोफेसर संजय शर्मा ने इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर राकेश कुमार, सहायक आचार्य शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम न केवल नव प्रवेशित छात्रों के लिए उनकी नई कक्षा का एक शुभारंभ होगा बल्कि उनको उनके नए कोर्स से भी परिचय करायेगा। 

कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस पूरे सप्ताह इस कार्यक्रम के माध्यम से नव प्रवेशित छात्रों को विभाग के आचार्यों, शोधार्थियों, विभाग और विश्वविद्यालय से परिचित करवाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्रों को एक दिन राज्य संग्रहालय शिमला, दूरदर्शन केंद्र और हिमालय बर्ड पार्क भी दिखाया गया। नव प्रवेशित छात्रों को उनके 2 साल के इस कोर्स के बारे में भी बताया गया तथा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे को भी समझाया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि यह दीक्षा आरंभ कार्यक्रम निश्चित ही सभी नव प्रवेशित छात्रों के लिए उपयोगी भी रहा होगा। 

इस कार्यक्रम के समापन समारोह में विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉक्टर युद्धवीर सह आचार्य शिक्षा विभाग, सहायक आचार्य डॉक्टर कनिका हांडा व विभाग के शोधार्थी मुकेश कुमार, ललित शर्मा, कविता, संदीप, ज्योति व सोनिका भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *