Spread the love

कोटखाई। हिमाचल प्रदेश के कोटखाई क्षेत्र में बुधवार को सात संपर्क सड़कों की सफल पासिंग हुई। जिन सड़कों की पासिंग हुई है उनमें ये सात संपर्क सड़कें शामिल हैं। 

 1. बघाल घाटी से चम्बीधार सम्पर्क सड़क 

2. नौहरा चौंरी बघाल से दारण सम्पर्क सड़क 

3. मेल नाला से मझेवट सम्पर्क सड़क 

4. शलोग जुब्बड़ से पजई सम्पर्क सड़क 

5. रजटाड़ी वाया कलबोग हरिजन बस्ती से नारगण सड़क

6. मेल 1 से मेल 2 सम्पर्क सड़क 

7. लोअर चढ़याणा से उप्पर चढ़याणा सम्पर्क सड़क की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई। 

जुब्बल-नावर-कोटखाई के कांग्रेसजनों ने इसके लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया है। उनके मुताबिक शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के उप चुनाव (21 नवम्बर, 2021) में निर्वाचित होने के बाद अब तक जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 107 सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग हो चुकी हैं। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार 4 वर्षो के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में मात्र 5 सड़कों की ही पासिंग करवा पाई तथा क्षेत्र में सड़कों की दुर्गति बनी रही। 

कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत रावला क्यार के चडयाना और उबादेश क्षेत्र की समस्त जनता व लाभार्थियों ने सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *