Spread the love

एकीकृत पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीएम मोदी का आभार : जयराम   

भाजपा देश का ही नही दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : जयराम 

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। उन्होंने यहां जिला शिमला सदस्यता अभियान की कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में भी भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने की।

जयराम ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मन के बात कार्यक्रम पीएम मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। मन की बात में आईआईटी मद्रास के बच्चों से जिस प्रकार से बात कर उनका हौसला बढ़ाया, वह स्टार्टअप योजना के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। 

भाजपा देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : जयराम ठाकुर 

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनने ले लक्ष्य से आगे बड़ रही है। संगठन हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने जा रही है। भाजपा आज देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, दूसरे राजनीतिक दल भाजपा से मिलों दूर है। इस अभियान का शुभारंभ देश में 1 सितंबर और प्रदेश में 2 सितंबर को होगा। 

एकीकृत पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीएम मोदी आपका आभार 

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तब ओपीएस को लेकर हमने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि भाजपा देशभर में कर्मचारियों को लेकर गंभीर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा गंभीरता से आगे बढ़ी और देशभर में एकीकृत पेंशन योजना लाने का काम किया, जिससे पूरे देश के कर्मचारी खुश है। यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिससे सभी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि एकीकृत पेंशन योजना से जुड़ी कई खास बातें हैं, जैसे पेंशन की सनिश्चित राशि: 25 वर्ष की न्यूनतम सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 फीसदी न्यूनतम पेंशन के रूप में मिलेगा। 10 वर्ष की सेवा तक कम सेवा के लिए अनुपातिक राशि पेंशन के रूप में मिलेगी। कर्मचारी की मृत्यु होने की स्थिति में तत्काल 60 फीसदी की दर से पारिवारिक पेंशन सुनिश्चित की जाएगी। 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10000 रुपये प्रति माह की दर से सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन राशि मिलेगी और अनेकों फायदे कर्मचारियों को होंगे। विधायक दल और भाजपा पीएम मोदी का इस निर्णय के लिए धन्यवाद करती है। 

सीएम साहब भाषण बहुत हुए, अब समाधान का समय : जयराम ठाकुर 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू को कर्मचारियों के मुद्दे पर अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। हिमाचल में कर्मचारियों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, के बीच में जो वातावरण चल रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज कर्मचारी सड़कों पर क्यों है ? कर्मचारी परेशान क्यों है ? पूरे प्रदेश में प्रमोशन, डीए, एरियर सब लंबित क्यों है ?

उन्होंने कहा कि सीएम साहब भाषण बहुत हुए अब समाधान का समय है। प्रदेश में कर्मचारियों को विरोध नहीं समाधान चाहिए। भाजपा जब सत्ता में थी तो कभी वेतन नहीं रुका, डीए समय पर दिया गया और सभी मामलों को गंभीरता से सुना गया, इस बार तो कर्मचारियों की तो सुनवाई ही नहीं है। 

बैठक में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने सदस्यता अभियान की प्रस्तुति कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल, संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमल सूद, संगठन मंत्रियों शिमला संसदीय क्षेत्र अक्षय भरमौरी, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, कमल संदेश से गणेश दत्त, रूपा शर्मा, विजय परमार, राकेश शर्मा, अंजना शर्म, विनती, प्रेम चौहान उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *