Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष रोहित वत्स धामी ने कहा है कि सरकार की 15 माह की उपलब्धियां सोशल मीडिया द्वारा प्रचारित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी ब्लॉकों के साथ साथ बूथ तक पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राज्य स्तरीय सोशल मीडिया कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।

रोहित वत्स धामी ने सोमवार को प्रदेश के राज्य समन्वयकों के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से बातचीत करते हुए इसकी वीडियो क्लिपिंग बना कर शिमला कंट्रोल रूम को भेजने को कहा, जिससे इसकी सही ढंग से एडिटिंग कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि फेसबुक पेज, ट्यूटर व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता में कांग्रेस पार्टी की नीतियां व कार्यक्रमों को अधिक से अधिक प्रचारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी कार्यक्रम घर घर तक पहुंचे इसके सभी प्रयास किये जाने चाहिए। 

धामी ने कहा कि इसके अतिरिक्त चुनाव प्रचार में नेताओं के संदेश भी सोशल मीडिया पर प्रचारित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम की हर रोज चुनाव होने तक नियमित तौर पर वर्चुल बैठक की जाएगी और दैनिक कार्यों की समीक्षा के साथ साथ दिशानिर्देश भी जारी होंगे। इस वर्चुअल बैठक में सभी ब्लॉक के सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए अपनी अपनी बात रखी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव वॉर रूम के उपाध्यक्ष गोकुल बुटेल ने सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारियों से अपना अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करने का आग्रर किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार अब सोशल मीडिया का मुख्य श्रोत बन गया है और इसका पूरा लाभ लिया जाना चाहिये।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *