Spread the love

बिलासपुर। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बिलासपुर जिला में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला बिलासपुर में विगत चुनावों के मुकाबले मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मतप्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला में और अधिक प्रयास किया जाए ताकि शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। 

मुख्य सचिव ने इस‌ दौरान जिला में मतदान प्रक्रिया में लगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं मतदान में पारदर्शिता लाने के लिए पुलिस और जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिला बिलासपुर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत युवा मतदाताओं के साथ-साथ आम मतदाताओं को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चत करने को कहा। उन्होंने जिले में सुरक्षा प्रबंधन, मतदान केन्द्रों पर मतदाता सुविधाओं, चुनावी कर्मियों की रिहर्सल समेत चुनाव प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से जानकारी ली तथा आवश्यक मार्गदर्शन किया। 

मुख्य सचिव ने रत्न चंद निर्झर को हरी झंडी देकर किया रवाना, बिलासपुर के 43 पोलिंग बूथों में पैदल मार्च करते हुए मतदान के लिए करेंगे जागरूक 

बिलासपुर में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने वरिष्ठ लेखक व साहित्यकार रत्न चंद निर्झर को हरी झडी देकर रवाना किया। रत्न चंद निर्झर बिलासपुर के 43 पोलिंग बूथों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए पैदल मार्च करते हुए जागरूक करेंगे। स्वीप कार्यक्रम के तहत घुमारवीं और झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए प्रत्येक बूथों और डोर-टू-डोर जाकर 1 जून 202 से पहले लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। इसमें वह घुमारवीं और झंडूता विस क्षेत्र को कवर करेंगे। वहीं, इस पैदल मार्च में जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए बूथ लेवल ऑफिसर उनको प्रत्येक बूथों पर स्वागत भी करेंगे। इसके बाद वह प्रत्येक बूथों पर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे और मतदान का महत्व को भी बताएंगे। इन पोलिंग स्टेशनों पर जाकर वह मतदान के लिए जागरूक करेंगे। झंडूता विस क्षेत्र में कुल 26 पोलिंग बूथ और घुमारवीं में 17 पोलिंग बूथों पर जागरूक करेंगे। 

रत्न चंद निर्झर यात्रा के दौरान सबसे पहले ऋषिकेश पंचायत पहुंचे, जहां पंचायत सचिव और बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निर्झर का स्वागत किया गया। निर्जल अपनी यात्रा के पहले दिन तीन पोलिंग स्टेशनों का दौरा करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *