Spread the love

शिमला। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्लैनेट vs प्लास्टिक अभियान के समर्थन में Simla Collective द्वारा ADC क्लब रिज शिमला में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर व प्लास्टिक कचरे की विशाल समस्या से निपटने के लिए उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

इस बैठक में सभी उपस्थित साथियों ने प्लास्टिक व फ्लेक्सी बैनर के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जाहिर की और इसके प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही हाल में हाई कोर्ट के इस मुद्दे पर आए महत्वपूर्ण आदेश की कठोरता से पालना करवाने के लिए संबंधित विभागों को सख्ती से कार्यवाही करने की आवश्यकता जताई गई। उधर, Simla Collective इस बारे में सभी संबंधित विभागों से बातचीत भी करेगा और जनता के सहयोग से शिमला शहर को प्लास्टिक मुक्त और फ्लेक्स बैनर मुक्त बनाने पर अग्रसर होंगे। 

Simla Collective के समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि Simla Collective की इस बैठक में आगामी कार्यवाही के संबध में कुछ निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

1. 25 अप्रैल को चुनावी प्रचार में प्रयोग होने बाली फ्लेक्स बैनर पर प्रतिबंध लगाने के लिए Simla Collective के सदस्य मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

2. चार मई को शिमला बाजार के हितधारकों की एक रोटरी टाउन हॉल में एक बैठक की जाएगी और इसमें इन चुनौतियों से निपटने के लिए हितधारकों के साथ मिलकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। 

3. 14 जून को पूरे शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों, हितधारकों, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों की एक संयुक्त बैठक शिमला मॉल पर की जाएगी।

इस बैठक में Simla Collective के चेयरपर्सन Capt. NPS Bhullar, पूर्व उपमाहपौर टिकेंद्र पंवर, उमा महाजन, कॉर्डिनेटर अशोक कुमार, विवेक कश्यप, माला सिंह, अंकुर ठाकुर, रंजीव कुठियाला, रवीन सिंह, मीनू सूद, मीनाक्षी पॉल, अनुराधा और पंकज शर्मा शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *