Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस चुनाव वॉर रूम के सह अध्यक्ष महेश्वर चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में लगातार राजनीति और प्रचार का स्तर गिरा रही है। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी व अपशब्दों का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा मण्डी से भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिस नाम से सम्बोधित किया है वह लोकतंत्र में निन्दनीय है। 

महेश्वर चौहान ने रविवार को यहां मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह चुने हुए विधायक हैं और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री हैं। उनके बारे में इस तरह की कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। भाजपा यह जान ले कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के ब्राह्मस्त्र हैं जिन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मण्डी के रण में उतारा है, जिसकी मारक क्षमता का अंदाजा भाजपा व कंगना रणौत को 4 जून हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को घनबल के सहारे अस्थिर करने का असफल प्रयास किया, जिससे उनका वास्तविक चरित्र और चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

महेश्वर चौहान ने कहा कि महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा प्यारी बहना सम्मान निधि के 1500 रुपए रुकवाने के लिये चुनाव आयोग जा कर  महिलाओं के साथ कुठाराघात किया है। अब चुनावों में जाने के लिए मुद्दों का अभाव है, इसलिए इस तरह की ओछी राजनीति कर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed