Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ए‌‌‌‌‌‌‌वं मुख्य संसदीय सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव वॉर रूम के अध्यक्ष संजय अवस्थी ने वॉर रूम के सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हर रोज इसकी जानकारी उन्हें देनी होगी, जिससे किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सकें। वॉर रूम के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी दिशा निर्देश अक्षरशः लागू किये जायें। 

संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला अपने अपने ब्लॉकों के साथ हर बूथ की निगरानी करते हुए बूथ एजंटों से पूरा तालमेल रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम के अपने अपने प्रभारियों के संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त किसी भी समस्या के निवारण के लिये कोई भी पदाधिकारी उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकता हैं।

अवस्थी ने कहा कि जल्द ही सभी ब्लॉकों में पार्टी की चुनाव प्रचार सामग्री भेजना शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को घर घर जाकर कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटियों की लोगों को जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में 15 महीनों की उपलब्धियां जिसमें कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन के साथ साथ महिलाओं को 1500 रुपए देने की पार्टी की गारंटी थी उसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक अपनी 10 गारंटियों में से 5 को पूरा कर दिया है,जबकि शेष पांच को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर व एकजुट है और प्रदेश की चारों लोकसभा के साथ साथ छह विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *