Spread the love

शिमला। हिमालयन यूथ स्पोर्ट्स क्लब सराज शिमला ग्रामीण की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम करयाली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, कुल्लू और बिलासपुर की 48 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 6 अप्रैल से शुरू हुई थी। सोमवार को फाइनल मुकाबला जेकेपीएम मोगड़ा और जेएसएम वारियर्स साल के बीच खेला गया। जेकेपीएम मोगड़ा ने जेएसएम वारियर्स साल को हराकर फाइनल मैच जीता। 

प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक निदेशक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। ढोल, नगाड़ाें और शहनाई की ध्वनियों और फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर बोलते हुए हिमराल ने युवाओं के व्यक्तित्व के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए पढ़ाई व कौशल विकास के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने पर जोर दिया। उन्होंने नशे से दूर रहने और इन खेलों का उपयोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए करने का संदेश दिया, ताकि हमारे समाज का उत्थान हो सके। हिमराल ने विजेता टीम और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी मुख्य अतिथि द्वारा मंच पर पुरस्कृत किया गया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ एलआर कौंडल प्रधान ग्राम पंचायत करयाली, नेक चंद वर्मा बीडीसी सदस्य, प्रियंका कश्यप बीडीसी सदस्य, रामानंद शास्त्री, हरि दास, मुंशी राम, जोगिंदर ठाकुर, लक्ष्मी कौंडल, हुक्मी राम शर्मा, चंद्र मोहन, सतीश मेहता, मधु वर्मा, तेज राम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने क्लब को 10 हजार रुपए व खेल सामान देने की घोषणा की। 

प्रतियोगिता टीम को 91 हजार व उप विजेता टीम को 41 हजार के नगद ईनाम से नवाजा गया। मैन ऑफ द सीरिज खिलाड़ी को सोने का सिक्का देकर सम्मानित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed