नाहन। देश के संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन मंडल द्वारा आयोजित भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
डॉ. बिंदल ने डॉ. अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि केंद्र ने मोदी सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि है। इसी दृष्टि से छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 58 फीसदी छात्र एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से है। इससे समस्त समाज को शिक्षित बनाने के संकल्प पर अद्भुत काम जुआ है। पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 71 फीसदी एससी, एसटी और ओबीसी किसान लाभान्वित हुए है। मुद्रा योजना के अंतर्गत 40 करोड़ लाभार्थी में से 51 फीसदी एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से है। नरेंद्र मोदी का एक ही प्रयास सबका साथ-सबका विकास, इसी संकल्प को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि जिस प्रकार से डॉ. अंबेडकर ने नए भारत की नींव उस समय रखी थी और आज के समय में पीएम मोदी विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है, सबका साथ सबका विकास। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के स्वास्थ्य देखभाल के लिए केंद्रित दृष्टिकोण से हम जनजातीय बच्चों के बीच कुपोषण को खत्म करने और जनजातीय क्षेत्रों में मिशन मोड में व्यापक स्वास्थ्य देखभाल और सेवाएं प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे।
