Spread the love

शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र विकसित भारत के संकल्प का ब्लूप्रिंट है। उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं से लेकर महिलाओं, ग़रीबों से लेकर किसानों के विकास के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने का संकल्प भी है। जो सभी देशवासियों को गरिमापूर्ण और गुणवत्ता युक्त जीवन देने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करता है। संकल्प पत्र निवेश से नौकरी का मार्ग प्रशस्त करता है। 

जयराम ठाकुर ने भाजपा के लोकसभा चुनावों को लेकर जारी किए गए संकल्प पत्र को लेकर कहा कि यह संकल्प पत्र देश की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर गरीब की थाली सस्ती भी हो और पोषण युक्त भी हो। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग और ट्रांसजेंडर समाज को आयुष्मान से जोड़ना हो या दिव्यांगजनों को प्रधानमंत्री आवास और अन्य जनहितकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने का वचन नरेन्द्र मोदी की सर्व समावेशी नीति का क्रियान्वयन है। हमारा संकल्प पत्र किसी भी तरह के तुष्टिकरण की बजाय देशवासियों के सन्तुष्टीकरण के लक्ष्य को पूरा करता है। देश का एम्बिशन ही मोदी का मिशन है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र पर्यावरणीय हितों की रक्षा करते हुए भारत को विकसित करने का पथ प्रशस्त करेगा। यह संकल्प पत्र भारत को आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा, फ़ूड और इंफ़्रास्ट्रूक्चर के हब के रूप में स्थापित करेगा। जो भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है। यह संकल्प पत्र विकसित भारत की गारंटी हैं। यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी हैं, जिसके पूरा होने की 24 कैरेट गारंटी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *