Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटो पर शानदार जीत हासिल कर एक नया  कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन बहुत ही मजबूत है और प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ एकजुटता से खड़े है।

किमटा ने आज यहां 16 जनवरी को  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली बैठक जिसमें मुख्यमंत्री सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्री विधायक व 2022 में पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं की उपस्थिति में  होने वाली जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक के प्रबंधों की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी पदधिकारोयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का विशेष पथ प्रदर्शन रहेगा।

किमटा ने सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से इस बैठक में आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं को इन चुनावों के लिये अहम जिम्मेदारियां दी जानी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *