Spread the love
शिमला। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिला। प्रेम ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।
प्रेम ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से जिला शिमला के तीनों मंडलों में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए और जो विकास कार्य भाजपा की सरकार के दौरान हुए थे, उन पर भी विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान करते हुए कांग्रेस के हर नकारात्मक कदम के खिलाफ आवाज उठाने का सकारात्मक प्रयास करेंगे।
प्रेम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह हजार से ज्यादा संस्थान बंद करने का कार्य इस कांग्रेस सरकार ने किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास पर अगर विराम लगाया गया है तो वह कांग्रेस सरकार के दौरान में लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में भी कांग्रेस को घेरने की एक सकारात्मक रणनीति भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *