शिमला। प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को पार्टी के 17 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
डॉ. बिंदल ने बताया कि चंबा जिला के अध्यक्ष के रूप में धीरज नरयाल की तैनाती की गई है। वहीं, कांगड़ा जिले में सचिन शर्मा, नूरपुर में रमेश राणा, देहरा में संजीव शर्मा, पालमपुर में हरिदत्त शर्मा, लाहौल स्पीति में राजेंद्र बौद्ध और कुल्लू जिले में अरविंद चंदेल की जिला अध्यक्ष के रूप में तैनाती की गई है।
डॉ. बिंदल ने बताया कि मंडी संगठनात्मक जिले की कमान निहाल चंद के कंधों पर होगी। वहीं, सुंदरनगर संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष हीरा लाल, हमीरपुर के देशराज शर्मा, ऊना के बलबीर चौधरी, बिलासपुर के स्वतंत्र सांख्यान, सोलन के रत्न सिंह पाल, सिरमौर के विनय गुप्ता, महासू के अरुण फाल्टा, शिमला के प्रेम ठाकुर और किन्नौर के जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी को जिला नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी।
इसके अतिरिक्त डॉ. राजीव बिंदल ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंबा जसवीर सिंह नागपाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांगड़ा चंद्रभूषण नाग, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मंडी रणवीर सिंह, निवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष हमीरपुर हरीश शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऊना मनोहर लाल शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सोलन आशुतोष, निवर्तमान कायकारी जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष किन्नौर संजीव हारा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
