Spread the love
सोलन। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को सोलन ज़िला के शामती में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति का जायज़ा लिया और ज़िला प्रशासन को उचित निर्देश जारी किए। राज्यपाल ने शामती में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से अवरुद्ध सोलन-राजगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की। भारी वर्षा के कारण शामती में हुए भूस्खलन एवं चट्टानों के गिरने से सोलन-राजगढ़ मार्ग अवरुद्ध हो गया है तथा इस कारण कुछ आवासों को भी नुकसान पहुंचा है।
राज्यपाल ने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्ग को शीघ्र बहाल किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को राहत एवं बचाव के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने उपायुक्त सोलन एवं पुलिस अधीक्षक सोलन को सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह सहित ज़िला के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *