Spread the love
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हुए भू-स्खलन व बाढ़ के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी का सब मिलकर सामना कर रहे हैं। स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर प्रभावी पग उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। केन्द्र सरकार भी पूरी स्थिति पर नजर रख रही है।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों को फौरी राहत प्रदान करने के उचित निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से भी दूरभाष पर बातकर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने जानकारी दी कि मण्डी एवं कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ व नदी के बहाव के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव दल कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन अलर्ट पर है और हेल्पलाइन नम्बर 1100, 1070, 1077 जारी किए गए हैं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह है कि वे आपदा की इस स्थिति से घबराएं नहीं और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों से समीप न जाएं और इस संबंध में जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने पर्यटकों से भी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने का आग्रह किया है।
इस बीच, राज्यपाल ने प्रदेश में आई इस प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत अपना उत्तरप्रदेश का दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने राजभवन के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से सभी भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेश मेें हुए जान-माल के नुकसान की वास्तुस्थिति से अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला रेडक्रॉस सोसायटियों से भी बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *