शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 7 मई को सोलन में सुबह 10 बजे राधा स्वामी सत्संग व्यास में भाग लेंगी। इसके बाद वह चंडीगढ़ को रवाना होंगी। प्रतिभा सिंह वहां पंजाब विश्विद्यालय में “एक शाम हिमाचलियात के नाम” छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वहां से वह नई दिल्ली को रवाना होंगी, जहां वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलेंगी।
कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष 8 मई को नई दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह 8 व 9 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं से मिलेंगी।
इस दौरान प्रतिभा सिंह शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देंगी।