Spread the love

रिकांगपिओ। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत शनिवार को यहां 39 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिले से विभिन्न उद्यमों को स्थापित करने के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से केवल एक मामले में सिबिल स्कोर संतोषजनक न होने पर अस्वीकृत किया गया। इन 40 आवेदनों में 9 मामले महिला उद्यम से संबंधित शामिल रहे।

डीसी ने कहा कि इसके तहत 4 करोड़ 32 लाख रुपये का पूंजी निवेश होगा तथा 1 करोड़ 36 लाख रुपये का अनुदान लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बैंको को स्वावलंबन योजना के मामले स्वीकृत करते हुए पूर्ण प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
आज स्वीकृत मामलों में आटा-चक्की, लघु माल वाहक, माल वाहक बोलेरो कैम्पर, ऐप्पल ग्रेडिंग पैकिंग व हैन्डलूम ईकाई से सम्बन्धित उद्यम शामिल हैं।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जे. आर. अभिलाषी, लीड बैंक मेनेजर तिलक राज डोगरा, जिला कृषि अधिकारी ओ.पी बंसल, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक पशुपालन अशोक सेनी व अन्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed