Spread the love
शिमला। शिमला नगर निगम के चुनाव के लिए कांग्रेस कमर कसने लगी है। इस चुनाव‌ते लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में अहम बैठक बुलाई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होने वाली इस बैठक में प्रतिभा सिंह पार्टी नेताओं से चुनाव को लेकर विचार विमर्श करेंगी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमित पाल सिंह ने वीरवार को यहां बताया कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनावों के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में कांग्रेस अपनी रणनीति को जल्द ही अंतिम रूप दे देगी।
अमित पाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू शुक्रवार को दोपहर बाद 2 बजे से सांय 5 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों को लेकर आपसी मंत्रणा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेताओं, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद व पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लेंगे।
अमित पाल सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed