शिमला। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ठियोग ने ठियोग पहुंचने पर स्वागत किया। ब्लाक अध्यक्ष कंवर नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जगत सिंह नेगी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बागवानी मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा व प्रदेश महासचिव राजेन्द्र वर्मा तथा ठियोग के वरिष्ठ कांग्रेसजन व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान नरेन्द्र कंवर ने ठियोग के संधू व जैस में सीए स्टोर व यूनिवर्सल कार्टन तथा ठियोग में बागवानी विभाग की बिल्डिंग सहित किसान-बागवान के हित में अनेक मांगों को बागवानी मंत्री के सम्मुख रखा। कंवर ने कहा कि बागवानी मंत्री ने शीघ्र ही इन मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद बागवानी मंत्री ने फस मंडी पराला का दौरा किया और मण्डी का निरिक्षण किया व वहां चल रहे कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए।
