Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। सोमवार को वहां कोरोना संक्रमण के दो मामले पाजिटिव आए हैं। अब हिमाचल के सभी जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में अब कोरोना के कुल 942 मामले हो गए हैं। इनमें से 556 मरीज ठीक हो गए हैं और 366 एक्टिव मामले हैं। सोमवार को हिमाचल में कोरोना संक्रमण के 26 मामले सामने आए हैं। सोलन जिले में सबसे ज्यादा 10 मामले आए। वहीं कांगड़ा जिले में 6, हमीरपुर जिले में 5, मंडी और लाहौल स्पीति जिले में दो-दो तथा चंबा जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *