Spread the love

शिमला। सिरमौर जिले में कांग्रेस की गुटबाजी का ठीकरा अब जिला इकाई पर फूटा है। पार्टी हाईकमान ने सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर को अगले आदेशों तक दिला कांग्रेस की बागडोर संभालने को कहा है। 

शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन की रिपोर्ट के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने तत्काल प्रभाव से जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में एक अधिसूचना जारी कर दी है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर को अगले आदेशों तक जिला कांग्रेस  कमेटी सिरमौर की बागडोर सौंपी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *