Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 19 जून को ऊना में जिला स्तरीय नव संकल्प चिंतन शिविर में शिरकत करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव एवं कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिह 19 जून को ऊना में नव संकल्प चिंतन शिविर में शिरकत करेंगी। इसके बाद वह चंडीगढ़ रवाना होंगी। 20 जून को सुबह प्रतिभा सिंह चंडीगढ़ से शिमला लौट आएंगी। वह 20 और 21 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *