शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह 14 जून को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी का दौरा करेंगी। वे 15 जून को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगी। प्रतिभा सिंह 14 जून को सुन्नी में आयोजित शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की क्रिकेट व खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान वह प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित करेगी।
15 जून को प्रतिभा सिंह शिमला से बिलासपुर जाएगी। वह वहां जिला बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नव चिंतन संकल्प शिविर की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक के बाद वह शिमला के लिए रवाना होंगी।
