Spread the love
शिमला। शहरी विकास व आवास कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रैली आज के पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर अत्यंत महत्वपूर्ण है। साइकिलिंग करना हमारे स्वस्थ शरीर के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 50 सदस्यों की यह जागरूकता रैली रिज मैदान से होकर पॉटर हिल तक जाकर वापिस रिज तक आएगी, जो लोगों के बीच पर्यावरण का संदेश प्रेषित करेगी। कार्यक्रम में संत निरंकारी के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया जो शिमला शहर की सफाई अभियान में भाग लेंगे।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग निदेशक एवं सदस्य सचिव हिमकॉस्ट ललित जैन, संयुक्त सदस्य सचिव सतपाल धीमान, अतिरिक्त निदेशक प्रवीण गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *