Spread the love
शिमला। भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट की कोशिशों को कामयाब बनाने के प्रयास में है। मिशन रिपीट के लिए भाजपा विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर फीड बैक ले रही है। फीड बैक के आधार पर ही चुनाव में टिकट आवंटन होगा। फीड बैक में संतोषजनक प्रदर्शन न करने वाले विधायकों का टिकट कटेगा।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार के काम काज से संतुष्ट हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में पार्टी मिशन रिपीट में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के काम काज व संगठन पर भरोसा करते हुए वह मिशन रिपीट को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं और हमारे सभी बूथ पर अपनी रचना को पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गोवा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल में भाजपा इतिहास दोहराएगी।

खन्ना ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर सरकार कोई बचाव नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर तफ्तीश को रफ्तार दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन के मुद्दे पर भी सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भाजपा के भाग्य का फैसला करने का अधिकार नहीं है। भाजपा को किसी की राय की जरूरत नहीं है। कांग्रेस को अपनी पार्टी के कामकाज के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रतिभा सिंह पर कोई भरोसा नहीं। यही वजह है कि पार्टी ने 4-4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं और उनकी पार्टी के नेता पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विलुप्ति के कगार पर है।
अव्नीश राय खन्ना ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली व पंजाब में इसके मंत्रियों के भ्रष्टाचार में गिरफ्तार होने के बाद लोग हकीकत समझ चुके हैं। आम आदमी पार्टी बेनकाब हो चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *