Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को यहां ओक ओवर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस ‘अपने घर पर रहकर, अपने परिवार के साथ योगाभ्यास’ विषय पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए अपने सन्देश में कहा कि योग हमारे साधु-सन्तों द्वारा विश्व को दिया गया उपहार है। उनका कहना था कि योग हमें, हमारे मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन और हमारे सम्पूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को विश्वप्रसिद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *