Spread the love

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देश व प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वह वैश्विक कोविड-19 से अपने बचाव के लिए इसके नियमों का पालन करें।उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने देश व प्रदेश में बढ़ते इस संक्रमण पर अपनी चिन्ता जाहिर की है।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि हर साल उनके जन्मदिन 23 जून को प्रदेश भर से लोग उन्हें शुभकामनाएं देने उनके घर हॉलीलॉज में आते हैं। इसके लिए वह सदैव देश व प्रदेशवासियों के आभारी हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्यार और स्नेह ही उनकी ताक़त रही है, जो आज भी उनके साथ है। उन्होंने कहा कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते वह प्रदेशवासियों से अपील करते हैं कि वह इस बार अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित रहें।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूरा देश, प्रदेश उनका अपना घर है, जिसमें उनका अपना पूरा परिवार बसता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से देश के साथ साथ प्रदेश भी अछूता नहीं है। इसलिए उन्हें इस वैश्विक महामारी से पूरी तरह सचेत रहते हुए सभी को डॉक्टरों की सलाह का पालन करना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों व अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि यह बूरा दौर भी जल्द गुज़र जाएगा, देश व प्रदेश में  सभी की जिंदगी सामान्य होगी और सब खुशहाली की जिदंगी बसर करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *