शिमला। हिमाचल प्रदेश में वीरवार को कोरोना के दस नए मामले सामने आए। इनमें से चार शिमला जिले से, तीन कांगड़ा से, सोलन से दो और एक चम्बा जिले से आया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 595 पहुंच गया है। इनमें 373 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 203 मामले कोरोना के एक्टिव हैं।
शिमला जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली से लौटे जुब्बल तहसील के रहने वाले पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सराहन का रहने वाला 23 वर्षीय युवक कनाडा से दिल्ली और फिर दिल्ली से शिमला लौटा है, वह भी कोरोना पाजीटिव पाया गया है। उधर, सराहन का एक अन्य 29 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
वहीं, सोलन जिले के बीबीएन में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम क्वारंटीन था, जो पूर्व प्रधान के संपर्क में आया था। 16 जून को इसका सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उधर, कांगड़ा जिला में कोरोना के तीन सैंपल पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें लाहड़, अप्पर लम्बागांव के रहने वाले 55 वर्ष के एक व्यक्ति और उनकी 47 वर्ष की पत्नी जोकि 7 जून को दिल्ली से वापिस आये हैं की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है तथा इन्हें धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा भूनखेर, भुलाना 27 वर्ष के व्यक्ति जोकि 11 जून दिल्ली से वापिस आये थे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैै, इन्हें बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
