Spread the love

शिमला। सड़कें किसी भी विकास के क्षेत्र में जीवन रेखा की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में तो विकास की संभावनाओं के द्वार खोल देती हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र के मांदल में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरस्वती नगर में खोली गई उप तहसील से क्षेत्रवासी लाभान्वित हुए हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि शराचली क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि खनाशनी क्षेत्र के तहत उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते धानसर और क्वांलटा गांव को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शराचली क्षेत्र में पहले की तरह ही सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि शराचली क्षेत्र के तहत 4 वर्षों से बंद पड़े सड़कों के कार्य विधायक निधि के तहत प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों के संभावित दुर्घटना क्षेत्र में क्रेश बैरियर लगाने का मामला गत विधानसभा सत्र के दौरान उठाया गया है, जिसे अमलीजामा पहनाने का हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्ज़ा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला। उन्होंने कहा कि इस सड़क का टैंडर 15 दिसम्बर, 2021 को ठेकेदार को आवंटित कर दिया है। इस सड़क के निर्माण पर 77.68 करोड़ खर्च होंगे और सड़क बनने से बाग़वानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों से जर्मन वित्तपोषित 18 करोड़ की लागत से KFW योजना के तहत हाटकोटी में 66 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि उतराखण्ड राज्य की सीमा से लगती पंचायतों व शराचली क्षेत्र के कुछ हिस्सों में HT लाईनों में अवांछित Tripping  तथा Shutdown की समस्या से निजात दिलाने लिए अंटी में 2.50 करोड़ की लागत से 22 केवी विद्युत उप नियंत्रण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ लगभग 8000 बिजली उपभोक्ताओं को होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाग़वानी व पर्यटन को प्राथमिकता दी जाएगी। सेब व अन्य फलों की जलवायु के अनुसार नवीनतम वैरायटी को लाने के साथ-2 फलों के भंडारण व प्रसंस्करण के ढांचे को विकसित करने की बात कही। जुब्बल-नावर-कोटखाई में पर्यटन, धार्मिक व साहसिक तथा जल क्रीड़ा की अपार संभावनाओं के साथ-साथ बाग़वानी को भी पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा। 
रोहित ठकुर ने कहा कि शराचली क्षेत्र की जनता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का भावनात्मक सम्बंध था और उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा इसी क्षेत्र से प्रारम्भ की थी। शराचली कांग्रेस पार्टी का अभेद दुर्ग रहा है, जिसका उदाहरण 2021 के उप चुनाव में जनता ने अपार स्नेह और आशीर्वाद के साथ दिया जिसने कांग्रेस पार्टी की जीत में भी निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लामबद्ध होने का भी आह्वान किया। इस दौरान ग्राम पंचायत मांदल के प्रधान बलवीर शर्मा, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा, भीम सिंह झौटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल अनिता चौहान, कुलदीप चौहान, मदन मोहन शकतान, सुरेन्द्र कलमोलटा, प्रधान ग्राम पंचायत झड़ग अशोक सारटा,विद्या डोगरा पंचायत समिति सदस्य, संधिरा पोशेटा, संधिरा पनाटु, सरलेश झेकटा, संजू चौहान, सत्यदेव शर्मा, बनिता शर्मा, सुरेश दुल्टा, राम कृष्ण, मुनीश शर्मा, राजेश्वर कालटा, गोपाल ओमटा, अमर चन्द धांटा, ललिता औक्टा, प्रेम लता गानटा, महानंद चौहान आदि मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed