Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बागी प्रत्याशियों और पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को BJP ने शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी व अनुसूचति जाति मोर्चा के पद पर रहे प्रेम सिंह धरैक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया है।

BJP ने प्रेम सिंह धरैक को पार्टी विरोधी कार्य के चलते पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्र लिखकर प्रेम सिंह धरैक को निष्कासित किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *