Spread the love

शिमला। शिमला जिले के कुमारसेन के देथल में आज देविंद्र मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में ब्लैक ब्वायज देथल की टीम विजेता रही और मतयोग की टीम दूसरे स्थान पर रही। देथल में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में 50 टीमों ने भाग लिया। ये प्रतियोगिता 21 जनवरी को शुरू हुई थी और इसका आयोजन यूथ क्लब देथल ने किया था। 

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर कुमारसेन पंचायत के पूर्व प्रधान एवं ठेकेदार यूनियन कुमारसेन के प्रधान प्रवीण वर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस दौरान खेलों को बढ़ावा देने में युवाओं के योगदान को सराहा और कहा कि आज युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों का अहम योगदान है। उन्होंने आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और अपनी ओर से क्लब को 11 हजार रुपए की राशि का योगदान किया। 

इस दौरान कुमारसेन पंचायत के उपप्रधान किशन कुमार, ठेकेदार यूनियन आईपीएच कुमारसेन के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन मुसाफिर और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार यूनियन कुमारसेन के कोषाध्यक्ष राकेश खाची, युवा कांग्रेस कुमारसेन के उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर भी मौजूद थे। इसके अलावा महिला मंडल देथल के सदस्य भी मौजूद थे। यूथ क्लब देथल को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राकेश खाची ने अपनी ओर से पांच हजार रुपए और मोहन मुसाफिर ने तीन हजार रुपए का योगदान दिया। क्लब के प्रधान रूबल शाकया, उपप्रधान अतुल शाकया, समन्वयक सुरेंद्र शाकया ने प्रतियोगिता के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *