Spread the love

शिमला। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले उन्हें मध्य प्रदेश और गुजरात का पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है।

कुलदीप राठौर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी हाईकमान ने कुलदीप राठौर को संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ऐसे में वह जल्द ही उत्तराखंड जाकर कांग्रेस नेताओं से वन टू वन बैठक करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेगे। 

उधर, कुलदीप राठौर ने उक्त नियुक्ति को लेकर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि विधायक कुलदीप सिंह राठौर कांग्रेस हाईकमान के विश्वास पात्रों में शुमार हैं। उन्हें पहले प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल बताया जा रहा था, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *