Spread the love

शिमला। सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खु काे फिर से पार्टी की कमान सौंपने की अफवाह क्या वायरल होने लगी, पार्टी में खलबली मच गई। इस सूचना के बाद मीडिया से लेकर राजनीतिक नेताओं के फोन भी बजने लगे। वहीं, सुखविंद्र सिंह सुक्खु तुरंत भी खुद आगे आए और इसको गलत करार देते हुए इसे नकारा। सुक्खू ने अपने फेसबुक पेज पर बात साफ और स्पष्ट की। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि… 

ज़रूरी सूचना

मैं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अन्य किसी पद की दौड़ में नहीं हूं।
कुछ स्वार्थी तत्व अफवाहें फैलाकर कांग्रेस आलाकमान के समक्ष गलत राजनीतिक तस्वीर पेश करना चाहते हैं। यह राजनीतिक विरोधियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। ऐसा कर स्वार्थी तत्व अपने हितों की पूर्ति करना चाह रहे हैं।
मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। जिसके साथ हाथ का निशान है, वह हर उस कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेता के साथ हैं। मेरा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं।

जय कांग्रेस, जय हिंद


आपका अपना
सुखविंद्र सिंह सुक्खू
विधायक, नादौन विधानसभा क्षेत्र
पूर्व अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी। 

अब सवाल यह है कि यह अफवाह सोशल मीडिया पर किसने उड़ाई और क्यों। इसके पीछे तरह-तरह की बातें उठी हैं और अब असलियत क्या है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *