Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन शिमला में गणतंत्र दिवस 2022 के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों से झांकियों से संबंधित विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को वर्तमान प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों एवं उपलब्धियों को दर्शाने का आह्वान किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रदेश एवं जनपदों की लोक संस्कृति को दर्शाने पर बल दिया, ताकि गणतंत्र दिवस के महापर्व पर प्रदेश की स्मृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन संभव हो सके।
डीसी ने 2 नागा रेजिमेंट, जतोग, प्रदेश पुलिस बल, आईटीबीपी, होमगार्ड से परेड के संदर्भ में चर्चा की तथा नगर निगम शिमला से साफ-सफाई पर संवाद किया और कार्यक्रम के संदर्भ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकाॅल सचिन कंवल, उपमण्डलाधिकारी शहरी मंजीत शर्मा, सहायक आयुक्त डाॅ. पूनम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *