Spread the love

हमीरपुर। खुशीलाल मेमोरियल क्लब, टिक्कर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने किया। नवीन शर्मा ने युवाओं की समस्याओं को सुनते हुए मैदान का काम जल्द से जल्द करवाने व मैदान को बाढ़ से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाने की घोषणा की। नवीन शर्मा ने अपनी ओर से आयोजकों को 5,100 की राषि प्रोत्साहन के रूप में भेंट की व युवाओं को कौशल विकास निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी युवाओं को दी। उन्होंने कहा कि आज कल के समय में पढ़ाई के साथ-साथ किसी भी कार्य में कुशल होना बहुत ज़रूरी है। अगर देश का युवा कुशल होगा, तभी देश का विकास होगा। 

नवीन शर्मा ने कहा कि जो सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को कुशल बनाने का देखा था, उसको कौशल विकास निगम युवाओं को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग करवाकर साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि खेलने से जहां एक ओर हमारा शरीर फिट रहता है, वहीं दूसरी ओर खेलों से हमारी टीम भावना और सामूहिक नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। नवीन शर्मा ने कहा की खेलों में हार-जीत होती रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि खेलों को खेल की भावना से खेला जाए। उन्होंने कहा कि अगर युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे, तभी नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम सफल होगा। कार्यक्रम में सौरभ शर्मा, रजत वर्धन, शुभम शर्मा, सुमित शर्मा, सौरभ, नरेश राणा, मोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *