Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में माता वैष्णो देवी में आज प्रातः हुई भगदड़ की घटना पर दुःख व्यक्त किया है, जिसमें 12 तीर्थयात्रियों की मृत्यु जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *