Spread the love

शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्रवाद का नारा दिया था, लेकिन लोगों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते रहे कि मंडी उनकी है, लेकिन मंडी वालों ने बता दिया कि मंडी सबकी है। उनका कहना था कि स्व. वीरभद्र सिंह ने कभी भी क्षेत्रवाद को बढ़ावा नहीं दिया था। वीरभद्र सिंह ने हमेशा पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सराज में भी करीब 19 हजार वोट मिले हैं। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह के बिना यह चुनाव लड़ा था, लेकिन वे फिर भी चुनाव में बड़ा फेस थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया था और फिर क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांगे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *