शिमला। प्रदेश में एक लाेकसभा और तीन विधानसभा उपचुनाव काे लेकर 8 जिलाें में लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता बुधवार को हट गई। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में पत्र जारी कर प्रदेश से आचार संहिता के हटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में आयोग ने मुख्य सचिव सहित, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवाें, संबंधित जिलाें के जिला उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों काे प्रदेश से आचार संहिता के हटने की सूचना जारी कर दी है।
