Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी व राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर के साथ बुधवार को बालिका आश्रम, टुटीकंडी का दौरा किया और दीपावली के अवसर पर आश्रम के बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं।मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में प्राचीन काल से ही पूरे विश्व में दीपावली मनाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि इस आश्रम के बच्चों के साथ उत्सव मनाना वास्तव में सुखदायक है। उन्होंने आश्रम के विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। आश्रम के बच्चों ने उनके द्वारा तैयार की गई मिठाइयां भी मुख्यमंत्री को भेंट कीं। जयराम ठाकुर ने कैंडी बनाने में बच्चों के प्रयासों की सराहना की। बाल कल्याण परिषद् की महासचिव पायल वैद्य, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डाॅ. मोनिका सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed