Spread the love

शिमला। रेडक्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना द्वारा रचित पुस्तिका समाज चिंतन को विश्वविद्यालय के विभिन्न पुस्तकालयों के लिए अनुशंसित करते हुए एवं विश्वविद्यालय के समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के पाठ्यक्रम की विषयवस्तु में सम्मिलित किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल एवं राकेश जम्वाल ने कहा कि समाज चिंतन पुस्तिका को केन्द्रीय विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, यह निर्णय हर्ष एवं गौरव का है।अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विश्वविद्यालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस निर्णय से वे बहुत खुश हैं और वे आशा करते हैं कि इस पुस्तक से आने वाली पीढ़ी को समाज मे सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से पूर्व जीएनए विश्वविद्यालय पंजाब, रयात बाहरा विश्वविद्यालय पंजाब, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पंजाब, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय पंजाब एवं तांतिया विश्वविद्यालय राजस्थान ने भी इस पुस्तिका को अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।

हाल ही में विधि और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू द्वारा पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण भी लॉन्च किया गया है। इससे पूर्व में पंजाबी एडिशन भी लॉन्च किया गया था। अब यह पुस्तिका भारत की तीन भाषाओं में उपलब्ध है। अविनाश राय खन्ना ने अभी हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी यह पुस्तक भेंट की थी। पुस्तक में लेखक द्वारा समाज मे सामाजिक समस्याओं एवं मुद्दों और उसके समाधान के उनके प्रयासों का चित्रण है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *