शिमला। भाजपा ने भी आखिर आज अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। भाजपा ने टिकटों में उलटफेर कर सम्भावित चेहरों के स्थान पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से खुशाल ठाकुर को टिकट मिला है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से रतन पाल, फतेहपुर से बलदेव ठाकुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से नीलम सरैइक को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी आय सुबह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
