हमीरपुर। केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर पहली बार अपने घर समीरपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गले लगाकर अपने पुत्र अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। वहीं, खुशी के आंसू छोटे भाई अरूण धूमल के भी आए। इस दौरान वहां समर्थक भी भारी संख्या में मौजूद थे। अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं और इस क्रम में वे समीरपुर अपने घर पहुंचे।
