Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई का भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि‌भारतीय राजनीति के सबसे प्रखर नेता, देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी का निधन आज ही के दिन साल 2018 में हुआ था। आज पूरा देश उन्‍हें याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती सियासत के उन चंद नेताओं में होती है जो कभी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे। पक्ष हो या विपक्ष, लेफ्ट और राइट, उन्‍हें हमेशा ही सभी पार्टियों से भरपूर प्‍यार और सम्‍मान मिला। 

सुरेश कश्यप ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की विदेश नीतियों की आज भी पूरे विश्व में चर्चा होती है। जिस प्रकार से उन्होंने विदेश नीतियों पर काम किया भारत की एक अलग पहचान पूरे विश्व में बनी थी, जिसको आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि अचल बिहारी वाजपेयी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और हिमाचल के लिए चिंतित रहते थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आज भी पूरे देश भर के लिए महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ देश के हर गांव को हो रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को आज भी एक प्रखर वक्ता, राजनेता और ओजस्वी कवि के रूप में याद किया जाता है। उधर, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि पर प्रदेश भाजपा ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, पार्षद किरण बावा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मीडिया प्रभारी करण नंदा, गौरव कश्यप, जवाहर शर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले, नए भारत की आधारशिला रखने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *