Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम तय कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अर्की, कुल्लू जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों व रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां बताया कि 12 अगस्त को अर्की में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।इसमें प्रशिक्षण विभाग के समन्वयक विद्या सागर चौहान, ऊषा शर्मा, संदीप कुमार व निर्मला ठाकुर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
इसी तरह कुल्लू जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल्लू में 16 अगस्त से 19 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।इसे अतुल शर्मा, अलक नंदा, अलोक नंदा हांडा, उदय नन्द शर्मा व राजकुमारी सोनी पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
हिमराल ने बताया कि इसी प्रकार मंडी जिला का कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 अगस्त के बाद आयोजित किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *