Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार किसानों की आय 2022 तक डबल करने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत इस वित्तीय लाभ की 9वीं किश्त जारी की। इसके माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,509 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से वार्तालाप भी की, जिससे किसानों का मनोबल भी बढ़ा।

सुरेश कश्यप ने किसान सम्मान निधि की 9वीं किश्त के लिए प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जब किसान समृद्ध होगा तो देश खुशहाल होगा और इस संकल्प को लेकर हमारी केंद्र सरकार सकारात्मक कार्य कर रही है। उनका कहना था कि इस योजना के तहत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस योजना के 952511 लाभार्थियों को 1,905,022 रुपए का लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। किसानों को हमेशा अपने खर्चों का प्रबंधन करना पड़ता है, क्योंकि कृषि प्रकृति की अनिश्चितताओं पर निर्भर है। इस योजना के तहत किसानों को उनके खातों में तीन किस्तों में 2000 रुपए, कुल 6000 रुपए प्रतिवर्ष मिल रहे हैं, जिससे किसानों को बड़ा लाभ होता है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना का उद्देश्य उचित फसल स्वास्थ्य और उचित पैदावार सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खेती योग्य भूमिधारक किसान परिवारों की प्रत्याशित कृषि आय के साथ-साथ घरेलू जरूरतों के लिए वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है।

कश्यप ने कहा कि पीएम-किसान योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण मोड के द्वारा पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 6,000 प्रति वर्ष की राशि जारी की जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं किसानों के लिए बनी है, उससे यह निश्चित है कि 2022 का यह लक्ष्य पूरा होगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *